BJP ने सितारों पर खेला दांव, 5वीं लिस्ट में कंगना रनौत और अरुण गोविल को टिकट; जानें कहां से बनाया उम्मीदवार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2024, 09:56 PM IST

BJP 5th List For Lok Sabha Chunav: भाजपा ने अपनी 5वीं सूची में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और टीवी एक्टर अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। रनौत को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया तो वहीं गोविल को यूपी के मेरठ से मैदान में उतारा है। मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट भाजपा ने काट दिया है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 111 नेताओं के नाम शामिल हैं। कई मौजूदा सांसदों को टिकट मिला है तो कई मौजूदा सांसदों का टिकट कटा भी है। भाजपा की इस लिस्ट में दो चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। दोनों ही एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। इनमें एक नाम छोटे पर्दे के अभिनेता अरुण गोविल का है, तो दूसरा बॉलीवुड स्टार और कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत का है।

Arun Govil and Kangana Ranaut BJP Candidate

अरुण गोविल और कंगना रनौत को भाजपा से टिकट।

भाजपा ने मेरठ से अरुण गोविल को उतारा

रामायण टीवी सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर वर्ष 2014 से राजेंद्र अग्रवाल सांसद थे। भाजपा ने मेरठ सांसद का टिकट काटकर गोविल पर पर भरोसा जताया है। राम मंदिर के मुद्दे को देखते हुए भाजपा का ये कदम मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।

End of Feed