राम मंदिर के शुद्धिकरण के बयान पर भड़की भाजपा, कहा- कांग्रेस ने एससी, एसटी और ओबीसी समाज का किया अपमान

BJP on Ram Mandir Remark: भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने नाना पटोले द्वारा राम मंदिर का शुद्धीकरण करवाने को लेकर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस एक तरफ पाकिस्तान के सम्मान की बात करती है और दूसरी तरफ राम मंदिर का अपमान करती है।

BJP on Ram Mandir Remark: भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा राम मंदिर का शुद्धीकरण करवाने को लेकर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस एक तरफ पाकिस्तान के सम्मान की बात करती है और दूसरी तरफ राम मंदिर का अपमान करती है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बयान को एससी, एसटी और ओबीसी समाज का घोर अपमान बताते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

BJP

राम मंदिर के शुद्धिकरण के बयान पर भड़की भाजपा

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता का यह बयान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रामलला के दर्शन करने के तुरंत बाद आया है, इसलिए उनका यह बयान एसटी समाज का घनघोर अपमान है। उन्होंने कहा कि दलित समाज से आने वाले कामेश्वर चौपाल ने राम मंदिर की आधारशिला रखी, कांग्रेस ने उनका भी विरोध किया। ओबीसी समाज से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कांग्रेस ने विरोध किया और अब जब आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति ने रामलला का दर्शन किया तो कांग्रेस उनका भी विरोध कर रही है।

End of Feed