LIVE
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट): NDA की प्रचंड जीत के बाद PM मोदी ने बताया नया MY फॉर्मूला; मुरझाया तेजस्वी का चेहरा
Bihar Election Result 2025 Live (Bihar Vidhan Sabha Chunav Parinam) वोट काउंटिंग लाइव इलेक्शन कमिशन, Bihar Election Result Live Updates in Hindi: बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा नीत एनडीए ने 243 में से 202 सीटों पर कब्जा किया, जबकि महागठबंधन को महज 34 सीटों से संतोष करना पड़ा है। वहीं, एआईएमआईएम ने पांच और अन्य ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।
बिहार चुनाव रिजल्ट 2025 (Bihar Vidhan Sabha Chunav Parinam) वोट काउंटिंग लाइव इलेक्शन कमिशन, Bihar Election Result Live Updates: Bihar Election Result 2025 Live (Bihar Vidhan Sabha Chunav Parinam) वोट काउंटिंग लाइव इलेक्शन कमिशन, Bihar Election Result Live Updates in Hindi: बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा नीत एनडीए ने 243 में से 202 सीटों पर कब्जा किया, जबकि महागठबंधन को महज 34 सीटों से संतोष करना पड़ा है। वहीं, एआईएमआईएम ने पांच और अन्य ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।
शून्य पुनर्मतदान और शून्य अपील — निष्पक्ष चुनाव की मिसाल
- इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि:
- कहीं भी पुनर्मतदान की ज़रूरत नहीं पड़ी,
- विशेष गहन संशोधन (SIR) के दौरान 38 जिलों से एक भी अपील दाखिल नहीं हुई।
- चुनाव आयोग ने इसे प्रशासनिक दक्षता और मतदाताओं के विश्वास का प्रमाण बताया है।
7.45 करोड़ से अधिक मतदाता, 2,600+ उम्मीदवार
राज्य में कुल 7,45,26,858 मतदाता सूचीबद्ध थे। कुल 2,616 उम्मीदवार मैदान में थे और 12 मान्यता प्राप्त दलों में से किसी ने भी पुनर्मतदान की मांग नहीं की। आयोग के अनुसार यह दर्शाता है कि चुनाव की पारदर्शिता को सभी दलों ने स्वीकार किया।
243 सीटों पर सख़्त निगरानी के साथ मतगणना
- राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत प्रबंधन किया गया है।
- प्रत्येक सीट पर एक रिटर्निंग ऑफिसर (RO) की निगरानी
- 243 मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त
- 4,372 मतगणना टेबलों की व्यवस्था
- हर टेबल पर एक सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और माइक्रो-ऑब्जर्वर
- उम्मीदवारों की ओर से 18,000 से अधिक मतगणना एजेंट तैनात
- मतगणना के दौरान सभी एजेंटों की उपस्थिति अनिवार्य सुनिश्चित की गई है।
NOV 14, 2025 20:58 IST
कैमूर के मतगणना केंद्र के बाहर बवाल; समर्थकों और पुलिस की भिड़ंत, लाठीचार्ज में दो पुलिसकर्मी घायल
कैमूर जिले के मोहनिया स्थित मतगणना केंद्र के बाहर तनाव बढ़ गया, जहां उम्मीदवार के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जबकि समर्थकों ने ईंट-पत्थर फेंककर विरोध जताया। रामगढ़ विधानसभा की मतगणना में बेहद कम अंतर के कारण विवाद गहरा गया है और अब तक किसी भी उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है। इस बीच बसपा समर्थकों और पुलिस के बीच हुई भिड़ंत में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
NOV 14, 2025 19:33 IST
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live: पीएम मोदी बोले- बिहार ने दिया नया MY फॉर्मूला
पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''एक पुरानी कहावत है- लोहा लोहे को काटता है। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला एमवाई फॉर्मूला बनाया था। पर आज की इस जीत ने एक नया सकारात्मक एमवाई फॉर्मूला दिया है, जो महिला और यूथ है।'' उन्होंने कहा कि आज बिहार के देश के उन राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है और इसमें हर धर्म और जाति के लोग शामिल हैं। उनकी इच्छा, आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने और सांप्रदायिक एमवाई फॉर्मूले को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
NOV 14, 2025 19:11 IST
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live: समाज के सभी वर्गो का मिला आशीर्वाद: जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी का भारत के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, बिहार के सभी कार्यकर्ताओं और यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन और स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जो प्रचंड जनादेश दिया है, उसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से बिहार की जनता का हार्दिक अभिनंदन और धन्यवाद करता हूं।
NOV 14, 2025 17:52 IST
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live: तेज प्रताप ने हार की स्वीकार, कहा- हम और मजबूती से लौटेंगे वापस
तेज प्रताप ने कहा कि जयचंदों ने राजद को खोखला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है। आज के परिणामों को मैं जनादेश के रूप में स्वीकार करता हूं। हमारी हार कर भी जीत हुई है, क्योंकि बिहार ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं, सुषासन और शिक्षा की होगी। ये जयचंदों की करारी हार है, हमने पहले ही कहा था इस चुनाव के बाद बिहार से कांग्रेस खत्म हो जाएगी और आज कहना नहीं, साफ-साफ दिख भी गया!
NOV 14, 2025 17:06 IST
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live: NDA की प्रचंड जीत पर PM मोदी का आया बयान
बिहार में प्रचंड जीत की ओर अग्रसर एनडीए और एनडीए परिवार को पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने बिहार की जीत को विकास की जीत बताया है। पीएम मोदी ने एनडीए में शामिल दलों के नेताओं को खास तौर पर बधाई धी। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने हमारे विजन को देखकर वोट दिया है।
NOV 14, 2025 14:37 IST
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live: इतिहास में पहली बार बिहार में नहीं पड़ी पुनर्मतदान की जरूरत
बिहार विधानसभा चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि मतदान के दिन किसी की भी मौत नहीं हुई और किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले विधानसभा चुनावों में राज्य में हिंसा हुई, कुछ मौतें भी हुईं और कई निर्वाचन क्षेत्रों में फिर से चुनाव भी कराने पड़े थे। आंकड़ों के अनुसार, 1985 के चुनावों में 63 मौतें हुई थीं और 156 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था। साल 1990 के चुनावों के दौरान, चुनाव संबंधी हिंसा में 87 लोग मारे गए थे। साल 1995 में, तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन ने अप्रत्याशित हिंसा और चुनावी कदाचार के कारण बिहार चुनावों को चार बार स्थगित करने का आदेश दिया था। आंकड़ों के अनुसार, 2005 में हिंसा और कदाचार के कारण 660 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था। बिहार में इस साल दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए और इसके लिए मतगणना जारी है।
NOV 14, 2025 14:32 IST
NOV 14, 2025 14:23 IST
NOV 14, 2025 12:49 IST
NOV 14, 2025 12:36 IST
NOV 14, 2025 11:17 IST
NOV 14, 2025 11:04 IST
NOV 14, 2025 11:02 IST
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live: जमुई विधानसभा सीट का परिणाम
Jamui Election Result: जमुई विधानसभा सीट पर 4 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP उम्मीदवार श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) 8154 मत से आगे.
NOV 14, 2025 10:35 IST
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live: मोकामा से अनंत सिंह आगे, रघुनाथपुर से ओसामा आगे
- रघुनाथपुर से ओसामा लगातार लीड पर चल रहे हैं
- अनंत सिंह 5000 वोट से आगे चल रहे हैं
- महुआ से तेज प्रताप यादव चौथे स्थान पर चल रहे हैं
NOV 14, 2025 10:20 IST
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live: सीवान ने बीजेपी के मंगल पांडे आगे
सीवान ने बीजेपी के मंगल पांडे आगे
- NDA : 161
- MGB : 77
- JSP : 2
- OTH : 3
NOV 14, 2025 10:19 IST
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live: विजय कुमार सिन्हा पीछे
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अमरेश कुमार से 79 वोट से पीछे: निर्वाचन आयोग।
NOV 14, 2025 09:42 IST
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live:दरभंगा विधानसभा सीट बीजेपी आगे
Darbhanga Election Result: दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा के संजय सरावगी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वीआईपी (VIP) के उमेश साहनी से आगे चल रहे हैं.
NOV 14, 2025 09:41 IST
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live: त्रिवेणीगंज से JDU आगे
सुपौल जिले की त्रिवेणीगंज (Triveniganj Election Result) विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार सोनम रानी पहले चरण के वोटों की गिनती के बाद 2000 मतों से आगे हैं.
NOV 14, 2025 09:38 IST
Bihar Election Result 2025 (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live: सभी 243 सीटों का आया रुझान
सभी 243 सीटों के शुरुआती रुझानों के मुताबिक NDA 162, महागठबंधन 76, जनसुराज पार्टी 3 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं
NOV 14, 2025 09:29 IST
Bihar Election Result (बिहार इलेक्शन रिजल्ट) Live: सुपौल से कौन आगे, कौन पीछे
सुपौल बिधानसभा से jdu उमीदवार बिजेंद्र प्रसाद यादव 4000 वोट से आगे. पहला राउंड
