लालू-नीतीश की मुलाकात, ऐसी क्या हुई बात; क्या चुनाव से पहले बिछ रही सियासी बिसात?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 07:24 PM IST

Lok Sabha Chunav: बिहार की सियासत में लालू यादव और नीतीश कुमार की दोस्ती-दुश्मनी दोनों ने जमकर सुर्खियां बटोरी। अब लोकसभा चुनाव से पहले तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। लालू और नीतीश ने शुक्रवार को मुलाकात की। जिसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दावा किया कि सब ठीक है।

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत में नई खिचड़ी पक रही है। इस खिचड़ी की स्वाद किसकी जुबान को भाएगा और किसके मन खराब हो जाएगा, इसका अंदाजा आने वाले वक्त में लग जाएगा। पिछले कई दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि नीतीश कुमार टेंशन में हैं, उन्हें जदयू के टूटने का डर सता रहा है। हालांकि लालू और नीतीश खेमे के नेता बार-बार ये दावा कर रहे हैं कि सबकुछ ठीक है।

Lalu Yadav Nitish Kumar Meeting

बिहार की सियासत में पक रही सियासी खिचड़ी?

क्या चुनाव से पहले बिहार में होगा सियासी उलटफेर

बीते कुछ दिनों पहले ही जदयू कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया और खुद नीतीश ने पार्टी का भार अपने कंधों पर उठा लिया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जेडीयू में हुई इस फेरबदल के कई सियासी मायने निकाले गए। अब नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच शुक्रवार को मुलाकात हुई, तो फिर से सियासी फिजाओं में तरह-तरह की गुफ्तगू होने लगी। क्या चुनाव से पहले बिहार में कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है?

End of Feed