'पहली बार बिहार आया हूं, लगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा हूं', गोवा के CM बोले-फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार

राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर सावंत ने कहा कि यह चीज कांग्रेस के समय में होती है। अभी एनडीए सरकार 'सबका साथ सबका विकास' के सूत्र पर काम कर रही है। गोवा के सीएम ने कहा कि बिहार में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। बिहार में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे।

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। दूसरे प्रदेशों से पार्टी के नेता चुनाव प्रचार करने के लिए आ रहे हैं। इसी क्रम में एनडीए का प्रचार करने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शनिवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से निकलते समय उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'चुनाव प्रचार के दौरान मैं पहली बार बिहार आया हूं। यहां पहुंचने पर मैंने देखा कि बिहार कितना बदल गया है। यहां का एयरपोर्ट देखकर मुझे लगा कि मानो कि मैं किसी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा हूं।'

pramod sawant

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत। तस्वीर-PTI

सावंत बोले-'वोट चोरी' कांग्रेस के समय में होती थी

राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर सावंत ने कहा कि यह चीज कांग्रेस के समय में होती है। अभी एनडीए सरकार 'सबका साथ सबका विकास' के सूत्र पर काम कर रही है। गोवा के सीएम ने कहा कि बिहार में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। बिहार में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य की 243 सीटों के लिए मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच है। इन दिनों राजद नेता तेजस्वी प्रताप यादव 'बिहार अधिकार यात्रा' पर निकले हैं। कांग्रेस पिछले दिनों 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल चुकी है।

End of Feed