Bihar Election: अमित शाह का विपक्ष पर निशाना, कहा-ये महागठबंधन नहीं, ‘महाठगबंधन’ है - न नेता, न नीति

बिहार चुनाव के माहौल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज चंदौली की रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “महाठगबंधन” बताया। शाह ने दावा किया कि 14 नवंबर को राहुल गांधी और लालू यादव के दलों का 'सूपड़ा साफ' हो जाएगा।

Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन को 'महाठगबंधन' बताया है। बिहार के चंदौली में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'महाठगबंधन' में न नेता है और न नीति है। ये मालूम ही नहीं है कि कौन, किस सीट से लड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 14 नवंबर को राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की पांचों पार्टियां, पांडव की भांति एकमुश्त होकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

Amit Shah

अमित शाह ने चंदौली में रैली की (ANI)

बिहार के टूरिज्म को होगा फायदा- अमित शाह

अमित शाह ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी का अपमान करते-करते राहुल गांधी ने छठ मइया का अपमान किया। जब-जब आप लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया है, जनता ने इसका जवाब आपको हराकर दिया है। इस बार मोदी जी के साथ छठ मइया का भी अपमान किया है। आने वाले चुनाव में सीतामढ़ी की जनता को आने वाले दिनों में इसको याद रखना है।" बिहार में एनडीए के 'संकल्प-पत्र' में किए गए वादों को दोहराते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिस दिन सीतामढ़ी में सीता माता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन हम सीतामढ़ी से लेकर अयोध्या तक वंदे भारत ट्रेन भी चालू कर देंगे। जो अयोध्या आएगा, वो सीतामढ़ी भी आएगा और बिहार के टूरिज्म को बहुत फायदा होगा।

End of Feed