'वह फालतू आदमी है, उसकी बातों को...' काउंटिंग से पहले किस RJD नेता पर बरसे तेज प्रताप यादव?

Bihar Election Result 2025: राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा था कि चुनाव की मतगणना के दौरान कोई हेराफेरी की गई तो बिहार की सड़कों पर वो दृश्य दिखाई देंगे जो नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में दिखे थे। राजद नेता के इस बयान पर बीजेपी ने आपत्ति जाहिर की। बिहार पुलिस माहनिदेशक (DGP) विनय कुमार के आदेश पर पटना के साइबर थाने में सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने एक विवादित बयान दुया है। राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा था कि चुनाव की मतगणना के दौरान कोई हेराफेरी की गई तो बिहार की सड़कों पर वो दृश्य दिखाई देंगे जो नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में दिखे थे। राजद नेता के इस बयान पर बीजेपी ने आपत्ति जाहिर की।

tej pratap yadav news  (2)

तेज प्रताप यादव ने राजद नेता सुनील सिंह पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: PTI)

RJD नेता के खिलाफ मामला दर्ज

इसके बाद बिहार पुलिस माहनिदेशक (DGP) विनय कुमार के आदेश पर पटना के साइबर थाने में सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सुनील सिंह के बयान पर गुरुवार देर रात जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैंने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। व्यवस्था अच्छी है..." राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर उन्होंने कहा, "वह 'फालतू आदमी' हैं, उनकी बातों का कोई मतलब नहीं है।"

End of Feed