Bihar Election 2025: 'रिकॉर्ड वोटिंग का मतलब है कि...', रिजल्ट से पहले लालू यादव की बेटी ने किया बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 11, 2025, 06:17 PM IST

Bihar Election 2025: दूसरे फेज की​​​ वोटिंग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती ने कहा, "इस बार बदलाव होगा क्योंकि महिलाएं चिंतित हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है। पिछले 20 सालों से यहां रोजगार के अवसर नहीं थे, न ही कोई कारखाने लगे। इसलिए महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं। जब भी मतदान प्रतिश ज्यादा होता है, बदलाव होता है।"

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में जबरदस्त वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान हुआ। मतगणना और रिजल्ट 14 नवंबर को सामने आएंगे।

bihar election news  (6)

बिहार चुनाव रिजल्ट को लेकर मीसा भारती का बड़ा दावा।(फोटो सोर्स: Misa Bharti Facebook Page)

दूसरे फेज की वोटिंग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती ने कहा, "इस बार बदलाव होगा क्योंकि महिलाएं चिंतित हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है। पिछले 20 सालों से यहां रोजगार के अवसर नहीं थे, न ही कोई कारखाने लगे। इसलिए महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं। जब भी मतदान प्रतिश ज्यादा होता है, बदलाव होता है।"

End of Feed