Bihar Election: NDA की सरकार बनी तो नीतीश कुमार CM बनेंगे या नहीं? अशोक चौधरी ने दिया सीधा जवाब

Bihar Election 2025: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की। जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या अगर इस बार चुनाव में एनडीए की जीत होती है तो नीतीश कुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे? इस सवाल का अशोक चौधरी ने जवाब दिया है।

बिहार चुनाव (Bihar Election) से पहले राज्य में सियासी पारा हाई है। 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। इससे पहले देश के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार प्रसार करने बिहार पहुंच रहे हैं। इंडिया गठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बना दिया है। हालांकि, एनडीए ने अभी तक नीतीश कुमार के नाम पर मुहर नहीं लगाया है। हालांकि, अमित शाह सहित एनडीए के तमाम दिग्गजों ने कहा कि नीतीश कुमार की लीडरशिप में चुनाव लड़ा जा रहा है।

nitish kumar bihar election

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

सीएम उम्मीदवार को लेकर क्या बोले अशोक चौधरी?

इसी बीच जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की। जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या अगर इस बार चुनाव में एनडीए की जीत होती है तो नीतीश कुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे?

End of Feed