'जंगलराज वालों का गाना सुनकर कांप जाएंगे, मैंने मां सीता से प्राथना किया था...', सीतामढ़ी में RJD पर गरजे PM मोदी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में चुनावी रैली कर RJD और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जंगलराज वाले अब फिर सत्ता में लौटना चाहते हैं, लेकिन बिहार की जनता विकास का रास्ता चुनेगी। मोदी ने RJD पर आरोप लगाया कि उनके मंचों पर बच्चों से “रंगदार” बनने के नारे लगवाए जा रहे हैं।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होना है। 122 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए और महागठबंधन ने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी ने आज सीतामढ़ी में चुनावी रैली में हिस्सा लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने महागठबंधन खासकर राष्ट्रीय जनता दल को आड़े हाथों लिया।

pm modi news  (5)

पीएम मोदी ने सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: BJP X handle)

सीतामढ़ी की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता अब 'कट्टा सरकार' नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से विपक्षी नेताओं की नींद उड़ चुकी है।

End of Feed