LIVEBihar Chunav 2025 Voting (बिहार फेज 2 वोटिंग) LIVE: बिहार में दूसरे चरण का मतदान खत्म, बन गया नया रिकॉर्ड; शाम 5 बजे तक 67.14% वोटिंग
Bihar Chunav 2025 Voting (बिहार फेज 2 वोटिंग) Bihar Election Vote Percentage Live Updates: बिहार में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। बिहार में दोपहर तीन बजे 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है, अभी भी बूथों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। बिहार मतदान से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।

Bihar Chunav 2025 Voting (बिहार फेज 2 वोटिंग) LIVE: बिहार में दूसरे चरण का मतदान खत्म, बन गया नया रिकॉर्ड; शाम 5 बजे तक 67.14% वोटिंग
Bihar Chunav 2025 Voting (बिहार फेज 2 वोटिंग) Bihar Election Vote Percentage Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। शाम पांच बजे तक ही मतदान का प्रतिशत रिकॉर्ड तोड़ चुका है। बिहार में शाम पांच बजे तक 67.14% मतदान हुआ है। पहले चरण में भी 60 प्रतिशत मतदान हुआ था। दूसरे चरण में यह रिकॉर्ड टूट गया है। अभी फाइनल आंकड़ा बाकी है, क्योंकि कई मतदान केंद्रों के बाहर अभी भी मतदाताओं की लाइन लगी हुई है।
दूसरे चरण में बिहार में कितनी सीटों पर हो रही वोटिंग
बिहार में मंगलवार की सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का कार्य जारी है। दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। पहले चरण के मतदान में एक बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदाताओं के मतदान के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5,326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40,073 ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित है।
कितने एनडीए और कितने महागठबंधन के उम्मीदवार
चुनाव के दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान शुरू होने के पहले से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच गए हैं। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। मतदान को लेकर सुरक्षा का कड़े प्रबंध किए गए हैं।
दूसरे चरण के दौरान बिहार में कितनी सुरक्षा
प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इस चरण में करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। एनडीए की बात करें तो इस चरण में भाजपा के 53 प्रत्याशी, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15 , हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के छह, लोजपा (रामविलास) के 15 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
दूसरे चरण में पार्टी बाइड कैंडिडेट
महागठबंधन की तरफ से राजद के 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के एक उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर छह नवंबर को मतदान सम्पन्न हो चुका है। 14 नवंबर को मतों की गिनती होगी।
Bihar Chunav 2025 Voting (बिहार फेज 2 वोटिंग) LIVE: बिहार में शाम पांच बजे तक कितना मतदान
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान हुआ।
Bihar Chunav 2025 Voting (बिहार फेज 2 वोटिंग) LIVE: बगहा में जीविका दीदियों के कथित प्रचार वीडियो का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि बगहा विधानसभा क्षेत्र में जीविका दीदियों द्वारा भाजपा के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वीडियो में यह आरोप लगाया गया है कि जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं मतदाताओं, विशेषकर महिला मतदाताओं, को प्रभावित कर वोट देने के लिए प्रेरित कर रही हैं। हालांकि, जिला प्रशासन पश्चिमी चंपारण ने इस मामले में आधिकारिक स्पष्टिकरण जारी किया गया है। स्पष्टिकरण में कहा गया है कि वीडियो में किया जा रहा दावा वास्तविकता से काफी दूर है। यह भी बताया गया है कि उक्त वीडियो किसी भी मतदान केंद्र के निकट का नहीं है, तथा इसकी सत्यता संदिग्ध प्रतीत होती है।
Bihar Chunav 2025 Voting (बिहार फेज 2 वोटिंग) LIVE: दूसरे चरण में एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार
इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदाताओं के मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित है। चुनाव के दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Bihar Chunav 2025 Voting (बिहार फेज 2 वोटिंग) LIVE: करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती
मतदान शुरू होने के पहले से ही कई मतदान केंद्रों पर के मतदाता पहुंच गये थे। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है।। इस चरण में महिला मतदाता बढ़ चढ़कर मतदान कर रही हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं। हरेक बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इस चरण में करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
Bihar Chunav 2025 Voting (बिहार फेज 2 वोटिंग) LIVE: बिहार में तीन बजे तक किस जिले में कितना मतदान
इस बीच, अपराह्न तीन बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक किशनगंज में 66.10 फीसदी वोट पड़े हैं। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, अपराह्न तीन बजे तक पश्चिमी चंपारण में 61.99 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 61.92, शिवहर में 61.85 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 58.32 मधुबनी में 55.53 सुपौल में 62.06 , अररिया में 59.80 प्रतिशत, किशनगंज में 66.10 प्रतिशत, पूर्णिया में 64.22 प्रतिशत, कटिहार में 63.80 और भागलपुर में 58.37 फीसदी वोट डाले गए हैं। इसके अलावा बांका में 63.03 फीसदी, कैमूर में 62.26 प्रतिशत, रोहतास में 55.92 अरवल में 58.26, जहानाबाद में 58.72, औरंगाबाद में 60.59, गया में 62.74, नवादा में 53.17 और जमुई में 63.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 60.40% मतदान हुआ
पटना: जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा- महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं। बदलाव होगा...लोग 14 नवंबर को हमें बताएंगे कि किसने क्या विकास किया। मैं खुद को महुआ में नंबर 1 देखता हूं।
बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान आज अररिया के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस मतदाताओं की पिटाई करने की अपील की थी।
दोपहर 1 बजे तक 47.62% प्रतिशत मतदान
पश्चिम चंपारण 48.91, पूर्वी चंपारण 48.01, शिवहर 48.23, सीतामढ़ी 45.28, मधुबनी 43.39, सुपौल 48.22, अररिया 46.87, किशनगंज 51.86, पूर्णिया 49.63, कटिहार 48.50, भागलपुर 45.09, बांका 50.07, कैमूर 49.89, रोहतास 45.19, अरवल 47.11, जहानाबाद 46.07 , औरंगाबाद 49.45, गया 50.95, नवादा 43.45, जमुई 50.91% मतदान
बिहार को नतीजे, सम्मान और उन्नति चाहिए, खोखली बयानबाजी नहीं: तेजस्वी
राजद नेता और इंडिया ब्लॉक के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि बिहार चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के जरिए लोगों ने सीधा संदेश दिया है कि उन्हें परिणाम" चाहिए, न कि जुमला। राजद नेता ने दूसरे चरण के मतदान वाले दिन एक लंबी पोस्ट में कहा, एनडीए सरकार से लोगों को बस आश्वासन, नारे, बयानबाजी और खोखले वादे ही मिले हैं। बिहार के लोग अब इन्हें एक पल के लिए भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में इंडिया ब्लॉक ने बिहार के लिए एक ऐसी विकास नीति तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत की है जो स्वभाव से समावेशी है और हर वर्ग, जाति, धर्म और समुदाय को ध्यान में रखती है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें गुमराह करने के लिए एनडीए की गंदी चालों को नाकाम कर दिया है।
सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान
बिहार के 122 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान धीमी गति से जारी है। दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में सुबह 11 बजे तक 3.7 करोड़ मतदाताओं में से 31.38 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण को जदयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि नीतीश कुमार, जो राज्य विधान परिषद के सदस्य हैं और अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहे हैं, खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए उनके कार्यकाल के दौरान 'सुशासन' पर भरोसा कर रहा है।
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार चुनाव में अपना वोट डालने के लिए सासाराम के कोनार पहुंचे
नवादा में मतदान केंद्र के पास विभिन्न दलों के समर्थकों के बीच झड़प
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के दौरान मंगलवार को नवादा जिले के वारिसलीगंज क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के पास विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई। नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया, वारिसलीगंज क्षेत्र में मतदान केंद्र से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई है। संबंधित अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और मतदान शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित तरीके से जारी है। धीमान ने इस बात का खंडन किया कि चुनाव ड्यूटी में लगी किसी सरकारी गाड़ी को क्षति पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा, यह खबरें निराधार हैं। जिस वाहन को क्षति पहुंची है, वह एक निजी वाहन है और उसका चुनाव ड्यूटी से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर झड़प का एक वीडियो आया है, जिसमें एक व्यक्ति यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसे विरोधी पक्ष के लोगों ने इसलिए पीटा क्योंकि उसने किसी खास दल को वोट नहीं दिया।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ई-रिक्शा से मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। उनका परिवार भी उनके साथ था।
जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार का आरोप
करगहर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार का आरोप, कई बूथों पर वोटिंग धीमी हो रही है। मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। इस दौरान मतदान कर्मियों और रितेश पांडे में बहस हुई।
दूसरे चरण के मतदान पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, आजाद भारत में पहली बार बिहार में लोगों ने इतने बड़े पैमाने पर मतदान किया है। महिलाओं के मतदान का प्रतिशत तेजी से बढ़ा है। मेरा निजी अनुभव है कि पहली बार लोगों ने खुलकर कहा है कि वे विकास के लिए वोट कर रहे हैं...तेजस्वी यादव मौसम खराब होने पर घर से बाहर भी नहीं निकलते, लेकिन अब अपनी हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक लगभग 14.55% मतदान दर्ज
बिहार: पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में अपना वोट डाला।
सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में डाला वोट
1,302 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य तय होगा
इस चरण में नीतीश कुमार सरकार के कई मंत्रियों सहित 1,302 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य तय होगा। इसे एनडीए के छोटे सहयोगी दलों, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के लिए भी शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है।