'बिहार ने अबतक के तोड़े सारे रिकॉर्ड', औरंगाबाद में PM मोदी बोले- NDA की वापसी का मोर्चा खुद जनता ने संभाला

Bihar Chunav 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को औरंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन को जमकर कोसा। साथ ही पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि कल ही बिहार ने पहले चरण का मतदान किया है और बिहार के लोगों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिहार में अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है।

Bihar Chunav 2025: बिहार में पहले चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं और अब दूसरे चरण और अंतिम चरण के मतदान को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को औरंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन को जमकर कोसा। साथ ही पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान की सराहना की।

PM Modi Aurangabad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद में चुनावी रैली को किया संबोधित (फोटो साभार: @BJP4India)

पीएम मोदी ने कहा कि कल ही बिहार ने पहले चरण का मतदान किया है और बिहार के लोगों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिहार में अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता ने संभाल लिया है। उन्होंने कहा, ''पहले चरण के मतदान से ये स्पष्ट है, बिहार के लोग अब किसी भी कीमत पर जंगलराज को लौटने नहीं देना चाहते। बिहार का नौजवान, राजद के झूठे वादों पर नहीं, एनडीए के ईमानदार इरादों पर वोट दे रहा है। पहले चरण के मतदान से ये तय है कि फिर एक बार एनडीए सरकार।''

End of Feed