Poorest MLA of Bihar: कौन हैं बिहार के सबसे कम संपत्ति वाले विधायक? पीरपैंती से जीतकर दिखाया अपना दम, जानें इनका नाम

Poorest MLA of Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए और राज्य में एनडीए की सरकार बहुमत के साथ बनने जा रही है। अब लोगों की निगाहें जीतने वाले उम्मीदवारों की संपत्ति, उनके रिकॉर्ड और लंबित मामलों पर टिकी हैं। ऐसे में, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच ने विजयी उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है, जिसके जरिए आज हम आपको बिहार के सबसे कम संपत्ति वाले विधायक के बारे में बताएंगे।

Poorest MLA of Bihar: 14 नवंबर 2025, वह ऐतिहासिक तारीख रही जिस दिन बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आए और यह फिर से पता चल गया कि राज्य में एनडीए की सरकार बहुमत के साथ बनने जा रही है। अब लोगों की निगाहें जीतने वाले उम्मीदवारों पर टिकी हैं कौन कितना संपन्न है, किन पर केस दर्ज हैं और किनका रिकॉर्ड साफ है। इस उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच ने 243 सीटों पर विजयी उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया। इसके अनुसार, नई बिहार विधानसभा में लगभग 90 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। इनमें सबसे कम संपत्ति रखने वाले विधायक भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा से भाजपा के मुरारी पासवान हैं। जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Poorest MLA of Bihar

बिहार के सबसे कम संपत्ति वाले विधायक

बिहार के सबसे कम संपत्ति वाले विधायक
बिहार के सबसे कम संपत्ति वाले विधायक
क्रमांक उम्मीदवार का नाम जिला निर्वाचन क्षेत्र पार्टी कुल संपत्ति (₹)
1 मुरारी पासवान भागलपुर पीरपैंती (SC) बीजेपी 6,53,585
2 महेश पासवान भोजपुर अगिआंव (SC) बीजेपी 8,55,000
3 सुजीत कुमार मधुबनी राजनगर (SC) बीजेपी 11,06,425

कितनी है मुरारी पासवान की कुल संपत्ति?

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, पीरपैंती के नए विधायक मुरारी पासवान की कुल संपत्ति 6.53 लाख रुपए के लगभग है, जिसमें चल संपत्ति 1.53 लाख रुपए और अचल संपत्ति 5 लाख रुपए के आसपास है। संपत्ति के मामले में सूची में दूसरे स्थान पर भाजपा के उम्मीदवार महेश पासवान हैं, जिन्होंने भोजपुर जिले की अगिआंव विधानसभा से जीत दर्ज की। उनकी कुल संपत्ति लगभग 8.55 लाख रुपए है, जिसमें 8 लाख रुपए अचल संपत्ति और 55 हजार रुपए चल संपत्ति शामिल हैं। वहीं, राजनगर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर विजयी सुजीत कुमार इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 11 लाख रुपए बताई गई है।

End of Feed