Bihar Politics: बीजेपी के दिग्गज नेता को चुनाती रहे VIP उम्मीदवार, क्या है इस सीट का राजनीतिक समीकरण?

Sikti Assembly Elections: सिकटी विधानसभा सीट, जो अररिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, पहले पालासी के नाम से जानी जाती थी और 1977 में इसका नाम बदलकर सिकटी किया गया। यह नेपाल सीमा के पास स्थित कृषि प्रधान इलाका है। अब तक यहां 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। शुरुआती वर्षों में कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा रहा, जबकि 2010 के बाद से बीजेपी का वर्चस्व कायम है।

Sikti Assembly Elections: बिहार के सिकटी विधानसभा, अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 2020 में यहां से बीजेपी के विजय कुमार मंडल लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे। सिकटी से पहले इस क्षेत्र को पालासी विधानसभा सीट कहा जाता था। इसी विधानसभा सीट की स्थापना 1951 में हुआ था। 1977 के चुनाव से इसका नाम बदलकर सिकटी कर दिया गया। यह क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा के करीब है।

sikti vidhna sabha chunav

सिकटी विधानसभा चुनाव का राजनीतिक समीकरण।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

इस क्षेत्र में कृषि आर्थिक गतिविधि का अहम हिस्सा है। बात करें इस क्षेत्र की राजनीति की तो सिकटी (पूर्व में पालासी) में 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. पालासी नाम से हुए शुरुआती छह चुनावों में कांग्रेस तीन बार, निर्दलीय प्रत्याशी दो बार और स्वातंत्र्य पार्टी एक बार विजयी रही। नाम बदलने के बाद 11 चुनावों में भाजपा चार बार, कांग्रेस तीन बार, निर्दलीय दो बार तथा जनता दल और जदयू एक-एक बार जीत चुके हैं।

End of Feed