रामनगर विधानसभा सीट: 2000 विधानसभा चुनाव के बाद से इस सीट पर BJP का कब्जा, क्या इस बार फिर खिलेगा कमल?

ये सीट बीजेपी की परंपरागत सीट मानी जाती है और 1990 से लेकर 2020 तक इस सीट पर हुए आठ विधानसभा चुनावों में से सात बार बीजेपी ने जीत हासिल की है।

Bihar Assembly Elections 2025 Ramnagar Seat: रामनगर सीट (Ramnagar Assembly Election 2025) बिहार की अहम विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां परंपरागत रूप से बीजेपी का दबदबा रहा है। पार्टी की धमक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने पिछले 8 चुनावों में से 7 बार जीत दर्ज की है। इस क्षेत्र की राजनीतिक समीकरण दिलचस्प रहे हैं। रामनगर विधानसभा पश्चिम चंपारण जिले में पड़ता है। यह सीट एससी उम्मीदवार के लिए रिजर्व है।

Ramnagar seat

रामनगर सीट पर बीजेपी का रहा है कब्जा

बीजेपी की धमक

ये सीट बीजेपी की परंपरागत सीट मानी जाती है और 1990 से लेकर 2020 तक इस सीट पर हुए आठ विधानसभा चुनावों में से सात बार बीजेपी ने जीत हासिल की है। 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी भागीरथी देवी ने विजय हासिल की थी। 2020 चुनाव में रामनगर सीट के लिए कुल 39.57 प्रतिशत वोटिंग हुई थी और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी भागीरथी देवी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेश राम को 15796 वोटों से हराया था।

End of Feed