Patna Sahib Assembly Seat 2025: भाजपा के गढ़ पटना साहिब में विरोधी दलों के लिए कितना भारी होगा यह चुनाव; जानें क्या है समीकरण

Patna Sahib Assembly Constituency (पटना साहिब विधानसभा सीट): पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लंबे वर्चस्व का प्रतीक रहा है, जहां नंद किशोर यादव ने सात बार जीत दर्ज कर इसे अभेद्य किला बना दिया। शहरी मुद्दों पर केंद्रित यह सीट 2008 के परिसीमन से पहले पटना ईस्ट के नाम से जानी जाती थी। आइए समझते हैं पटना साहिब सीट का चुनावी हाल।

Patna Sahib Assembly Constituency (पटना साहिब विधानसभा सीट): पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र सिर्फ चुनावी मानचित्र पर एक सीट नहीं है, यह बिहार की राजनीति में भाजपा के लंबे वर्चस्व का प्रतीक माना जाता है। इस सीट का उल्लेख हो और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव का नाम न आए, ऐसा संभव ही नहीं है। सात बार लगातार विधानसभा पहुंचकर उन्होंने इस सीट को पार्टी के लिए एक ऐसा किला बनाया, जिसे विपक्ष अब तक भेद नहीं पाया है।

Patna Sahib Assembly Constituency.

क्या है पटना साहिब सीट का चुनावी समीकरण

भाजपा का स्थायी प्रभाव

पटना साहिब क्षेत्र में ग्रामीण आबादी नहीं है। पूरा क्षेत्र शहर की राजनीति, शहरी ढांचे, विकास और भाजपा की परंपरागत साख पर केंद्रित रहता है। जनसंघ काल से ही यहां भाजपा का झुकाव मजबूत रहा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी यह रुझान बरकरार रहा, जहां नंद किशोर यादव ने कांग्रेस के प्रवीन सिंह को व्यापक अंतर से मात दी।

End of Feed