महनार में फिर जलेगी 'लालटेन' या बदलेगी हवा? कुशवाहा वोटरों के हाथ में सत्ता की चाबी; जानें समीकरण

Bihar Elections 2025: बिहार की महनार विधानसभा सीट पर एक बार फिर से दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार राजद ने मौजूदा विधायक बीना सिंह का टिकट काट दिया है और उनकी जगह रविंद्र सिंह पर दांव लगाया है। ​​​महनार न सिर्फ राजनीतिक रूप से बल्कि व्यावसायिक केंद्र के रूप में भी जाना जाता है।

Bihar Elections 2025: बिहार की महनार विधानसभा सीट (Mahnar Assembly Seat) पर एक बार फिर से दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार राजद ने मौजूदा विधायक बीना सिंह का टिकट काट दिया है और उनकी जगह रविंद्र सिंह पर दांव लगाया है, जबकि जदयू ने पिछले चुनाव में मुकाबला गंवाने वाले उमेश सिंह कुशवाहा पर भरोसा जताया है। वैशाली जिले और हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महनार विधानसभा सीट 1951 में गठित हुई थी, जो एक सामान्य सीट है। महनार सीट लंबे समय तक राजग के घटक दलों का गढ़ रही है।

Mahnar Assembly Seat

महनार विधानसभा सीट

महनार विधानसभा का कैसा है हाल

मौजूदा समय में यह सीट राजद के कब्जे में है, जहां 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद की बीना सिंह ने जदयू के उमेश सिंह कुशवाहा को हराकर विधायक का पद हासिल किया था। जदयू ने इस बार फिर उमेश सिंह कुशवाहा पर भरोसा जताया है। महनार में कुशवाहा समुदाय के वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, दलित वोटरों की संख्या भी काफी है, जो चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है। विभिन्न जाति समुदायों का मिश्रण इस सीट को राजनीतिक दृष्टिकोण से और दिलचस्प बनाता है।

End of Feed