महाराजगंज में किसके सिर पर सजेगा कामयाबी का 'ताज'? जानें परिवर्तन और समीकरणों की दिलचस्प कहानी

Maharajganj Vidhan Sabha Election: बिहार के सिवान जिले में स्थित महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र महाराजगंज लोकसभा सीट का हिस्सा है और अपने गठन (1951) से लेकर अब तक राजनीति, समाज और अर्थव्यवस्था के कई उतार-चढ़ाव का साक्षी रहा है। एनडीए समर्थित जदूय ने हेम नारायण साह को, जबकि महागठबंधन ने विशाल कुमार को टिकट दिया है।

Maharajganj Assembly Election 2025: बिहार के सिवान जिले में स्थित महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र राज्य की राजनीति में एक विशेष पहचान रखता है। यह क्षेत्र महाराजगंज लोकसभा सीट का हिस्सा है और अपने गठन (1951) से लेकर अब तक राजनीति, समाज और अर्थव्यवस्था के कई उतार-चढ़ाव का साक्षी रहा है। एनडीए समर्थित जदूय ने हेम नारायण साह को महाराजगंज से चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि महागठबंधन ने विशाल कुमार को टिकट दिया और प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जनसुराज से सुनील रे मैदान में हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि महाराजगंज में एनडीए और महागठबंधन उम्मीदवार के बीच कांटे का मुकाबला हो सकता है।

Maharajganj Assembly Election.

महाराजगंज विधानसभा सीट

महाराजगंज की भौगोलिक स्थिति

महाराजगंज क्षेत्र पूरी तरह से ग्रामीण और कृषि प्रधान है। यहां की भूमि समतल और अत्यंत उपजाऊ है, जो धान, गेहूं और गन्ने की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती है। महाराजगंज से लगभग 36 किलोमीटर दूर बहने वाली गंडक नदी आसपास के गांवों की सिंचाई व्यवस्था की रीढ़ है। इसके अलावा यहां चावल मिलें, ईंट भट्ठे और कुछ छोटे उद्योग स्थानीय लोगों को रोजगार देते हैं और अर्थव्यवस्था को सहारा प्रदान करते हैं।

End of Feed