अबकी बार लालगंज से किसकी होगी जीत? लंदन रिटर्न Vs भाजपा विधायक के बीच कांटेदार मुकाबले के आसार

Lalganj Assembly Election 2025: बिहार की लालगंट विधानसभा सीट पर इस बार कांटेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है, यहां से राजद ने बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को टिकट दिया है जिनका मुकाबला निर्वतमान विधायक संजय सिंह के साथ होने वाला है।

Lalganj Assembly Election 2025: बिहार के वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट प्रदेश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक तस्वीर का प्रतीक है। शहरीकरण और बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों के कारण लालगंज राज्य के सबसे उभरते क्षेत्रों में गिना जाने लगा है। ऐतिहासिक रूप से भी इस क्षेत्र का विशेष महत्व रहा है। ब्रिटिश शासनकाल में लालगंज प्रशासनिक दृष्टि से एक प्रमुख इलाका था और 1969 में इसे नगर परिषद (नगर बोर्ड) का दर्जा मिला।

Lalganj Assembly Election 2025

लालगंज विधानसभा सीट

लालगंज में किसके बीच हो रहा मुकाबला

लालगंज में एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज उम्मीदवार के बीच मुख्य मुकाबला होने वाला है। राजद ने बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को यहां से उतारा है, जिन्होंने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से मास्टर्स ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की है। इस चुनाव में शिवानी शुक्ला का सीधा मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक संजय सिंह के साथ होने वाला है।

End of Feed