Kasba Assembly seat: जेडीयू के गढ़ में सेंध लगा पाएगी RJD? सीमांचल की इस सीट पर सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, यादव-ब्राह्मण का भी है दबदबा

Bihar Election 2025: 2025 में कसबा विधानसभा का चुनाव पूरी तरह मुद्दों और छवि की लड़ाई होगा। यह सीट पूर्णिया जिले की प्रमुख सामान्य श्रेणी की सीटों में गिनी जाती है। विजय कुमार खेमका अपनी सीट बचाने में जुटे हैं, जबकि आरजेडी और कांग्रेस मिलकर उनके मुकाबले को कठिन बना सकती हैं।

Bihar Election 2025: सीमांचल की राजनीति में कसबा विधानसभा सीट पर सियासी तापमान बढ़ गया है। यह सीट पूर्णिया जिले की प्रमुख सामान्य श्रेणी की सीटों में गिनी जाती है। 2020 में जनता दल (यूनाइटेड) के विजय कुमार खेमका ने जीत दर्ज कर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले गठबंधन की पकड़ मजबूत की थी। लेकिन इस बार आरजेडी और कांग्रेस, दोनों इस सीट पर समीकरण बदलने के मूड में हैं।

kasba vidhan sabha seat

पढ़ें कसबा विधानसभा सीट की क्या है राजनीतिक समीकरण।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

2020 का चुनाव परिणाम और मौजूदा स्थिति

पिछले चुनाव में जेडीयू के विजय कुमार खेमका ने आरजेडी के उम्मीदवार को हराकर यह सीट अपने नाम की थी। उनके विकास कार्यों और संगठनात्मक पकड़ ने उन्हें स्थानीय स्तर पर मजबूत पहचान दी। हालांकि, विपक्ष इस बार जनता के बीच बेरोजगारी, सड़क और कृषि संबंधी मुद्दों को उभारने की रणनीति पर काम कर रहा है।

End of Feed