गोरियाकोठी के वोटर्स को पसंद है बदलाव! इस बार भाजपा बचा पाएगी सीट या RJD की होगी वापसी? समझें समीकरण

Goreakothi Assembly Election 2025: बिहार की गोरियाकोठी विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। देवेशकांत सिंह गोरियाकाठी से मौजूदा विधायक हैं और भाजपा ने इस बार उन्हीं पर दांव लगाया है, जबकि महागठबंधन से अनवारुल हक अंसारी चुनावी मैदान में हैं।

Goreakothi Assembly Election 2025: बिहार की गोरियाकोठी विधानसभा सीट सामान्य श्रेणी की है। यह राजनीति, इतिहास और लोकजीवन का एक दिलचस्प मिश्रण प्रस्तुत करती है। यह सीट सिवान जिले में आती है और महाराजगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। साल 2010 में बसंतपुर और लकड़ी नबीगंज प्रखंडों को गोरियाकोठी प्रखंड के साथ मिलाकर इसका नया गठन हुआ, जिसके बाद यह क्षेत्र प्रशासनिक रूप से अधिक सशक्त हुआ।

Goreakothi.

गोरियाकोठी विधानसभा सीट

गोरियाकोठी में किसके बीच हो रहा मुकाबला

  • एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार देवेशकांत सिंह
  • महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनवारूल हक

End of Feed