जीत का चौका लगाएंगे लालित यादव? क्या RJD के सातवें विजय रथ को रोक पाएगा NDA; जानें दरभंगा ग्रामीण सीट का इतिहास

Darbhanga Gramin Assembly Election 2025: दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 2025 के चुनावी समीकरण पर नजर डालें तो राजद यहां परंपरागत रूप से मजबूत है, लेकिन 2020 के कम अंतर की जीत यह इशारा करती है कि भाजपा और जदयू धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। इस बार RJD के लगातार तीन बार के विधायक ललित यादव ने आठवीं बार नामांकन दाखिल किया है और उनके सामने एनडीए प्रत्याशी ईश्वर मंडल हैं।

Darbhanga Gramin Assembly Election 2025: दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र बिहार की राजनीति में एक बेहद खास जगह रखता है। यह क्षेत्र दरभंगा लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस विधानसभा में संपूर्ण मनीगाछी प्रखंड और दरभंगा ब्लॉक की 17 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा का गठन वर्ष 1977 में हुआ था। शुरुआत में यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित थी। हालांकि, 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश पर इसे सामान्य श्रेणी में बदल दिया गया और 2010 से यह परिवर्तन प्रभावी हो गया। आरक्षण में बदलाव के बावजूद यहां राजनीतिक वर्चस्व पर खास असर नहीं पड़ा। इस बार दरभंगा ग्रामीण से RJD उम्मीदवार ललित यादव ने आठवीं बार नामांकन दाखिल किया है। उनके सामने एनडीए प्रत्याशी ईश्वर मंडल हैं।

Darbhanga Gramin Assembly Election 2025.

दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट

भौगोलिक दृष्टि से यह इलाका दरभंगा शहर की नगरपालिका सीमा से सटा हुआ है, इसलिए यहां ग्रामीण और उभरते शहरी स्वरूप का मिला-जुला रंग दिखता है। कृषि अभी भी यहां की मुख्य पहचान है, लेकिन शहर से निकटता ने शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों तक पहुंच आसान कर दी है।

End of Feed