Bihar Assembly Elections 2025 Chiraia Constituency: चिरैया विधानसभा सीट किसका दबदबा, जानिए सियासी समीकरण

इस सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है। 2010 में हुए चुनाव में यहां बीजेपी के अवनीश कुमार विजयी रहे थे। 2015 और 2020 में बीजेपी के लाल बाबू प्रसाद गुप्ता विजयी रहे थे।

Bihar Assembly Elections 2025 Chiraia Constituency: चिरैया विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है और यह जिला पूर्वी चंपारण से लगता है। ये शिवहर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। इस सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है। 2010 में हुए चुनाव में यहां बीजेपी के अवनीश कुमार विजयी रहे थे। 2015 और 2020 में बीजेपी के लाल बाबू प्रसाद गुप्ता विजयी रहे थे। इस बार बीजेपी जीत का सिलसिला बनाए रखने की पुरजोर कोशिश में है।

chiraiya seat

चिरैया विधानसभा चुनाव 2025

2010 के पहले चुनाव में अवनीश कुमार सिंह ने आरजेडी प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की थी। 2015 में भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर लाल बाबू प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया। गुप्ता ने सीट तो बचाई, लेकिन एनडीए से जेडीयू के अलग होने और आरजेडी के साथ गठबंधन करने के कारण उनकी जीत का अंतर घटकर मात्र 4,374 वोट रह गया। 2020 में जेडीयू की दोबारा एनडीए में एंट्री हुई गुप्ता ने आरजेडी उम्मीदवार को 16,874 वोटों से हराया। इस बार भी मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है।

End of Feed