Bodh Gaya Assembly Elections 2025: RJD के कुमार सर्वजीत की होगी हैट्रिक या NDA देगी मात, बोधगया में कौन मारेगा बाजी?

Bodh Gaya Assembly Constituency (बोधगया विधानसभा सीट): अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बोधगया विधानसभा सीट पर वर्तमान में आरजेडी से कुमार सर्वजीत विधायक हैं। बोधगया सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होने हैं और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। इस सीट का चुनावी समीकरण क्या कहता है और यहां का इतिहास कैसा रहा है, आइए जानते हैं।

Bodh Gaya Assembly Constituency (बोधगया विधानसभा सीट): बिहार की 243 विधानसभा सीटों में शामिल बोधगया सीट गयाजी जिले की चर्चित विधानसभा सीटों में से एक है। यह सीट गया लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। इस सीट का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। यहां पर अलग-अलग दौर में अलग-अलग विचारधारा वाली पार्टियों का दबदबा देखने को मिला। बोधगया सीट से सबसे अधिक बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को जीत मिली। पिछले दो चुनाव में लगातार दो बार यह सीट आरजेडी के खाते में गई है। यहां से वर्तमान विधायक कुमार सर्वजीत हैं। आरजेडी ने इस बार भी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। अब सवाल ये है कि क्या वे जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे या फिर NDA चुनावी मैदान में बाजी मार लेगा। 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही असली तस्वीर सामने आएगी।

Bodhgaya seat

बोधगया विधानसभा सीट

बोधगया का इतिहास

बिहार के गयाजी जिले में स्थित बोधगया, फाल्गु नदी के किनारे स्थित है। बौद्ध ग्रंथों की मान्यता के अनुसार गौतम बुद्ध ने 534 ईसा पूर्व में इसी जगह महाबोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था। जिसके करीब 200 सालों बाद सम्राट अशोक यहां आए और महाबोधि मंदिर और मठ का निर्माण कराया। इस मंदिर को 2002 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया। इस जगह का सिर्फ पौराणिक ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक महत्व भी बहुत है। 13वी शताब्दी में कुतुबुद्दीन ऐबक और बख्तियार खिलजी की सेना ने इसे तबाह कर दिया था। 19वीं सदी के आखिरी में इसे फिर से ठीक करने के प्रयास शुरू हुए।

End of Feed