Barachatti Assembly Elections 2025: बाराचट्टी सीट पर हर बार बदलता चुनावी समीकरण, इस बार कौन लहराएगा जीत का परचम?

Barachatti Assembly Constituency (बाराचट्टी विधानसभा सीट): बाराचट्टी विधानसभा सीट एक आरक्षित सीट है, जहां से वर्तमान विधायक हम पार्टी की ज्योति मांझी हैं। बाराचट्टी विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवबंर को वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होने वाली है। बाराचट्टी सीट का चुनावी समीकरण और इतिहास क्या है, आइए जानते हैं:

Barachatti Assembly Constituency (बाराचट्टी विधानसभा सीट): बाराचट्टी विधानसभा सीट गयाजी जिले में आने वाली एक एससी आरक्षित सीट है। इस सीट पर शुरुआती चुनावों में कांग्रेस और समाजवाटी दलों का मजबूत प्रभाव रहा। हालांकि बीच में कुछ समय तक वाम दलों का भी वर्चस्व देखने को मिला। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी दो बार विधायक रह चुके हैं। उनकी समधन ज्योति मांझी उर्फ ज्योति देवी को भी यहां से दो बार जीत मिल चुकी है। बाराचट्टी से वर्तमान विधायक ज्योति देवी ही हैं। इस बार फिर से हम पार्टी ने चुनावी मैदान में ज्योति देवी को उतारा है। वहीं आरजेडी ने तनुश्री मांझी को अपना उम्मीदवार चुना है।

Barachatti Seat

बाराचट्टी विधानसभा सीट

बाराचट्टी का इतिहास

बाराचट्टी विधानसभा सीट एक समय में नक्सल प्रभावित क्षेत्र हुआ करती थी। जहां पर वोट करना ही एक बड़ी चुनौती थी। जिसकी वजह नक्सलियों द्वारा वोटिंग का बहिष्कार करना और लोगों को धमकी देना थी। लेकिन अब परिस्थिति बदल चुकी है और अब हालात शांतिपूर्ण रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां 60.80 फीसदी वोटिंग हुई थी।

End of Feed