Atri Assembly Elections 2025: 'माउंटेन मैन' की धरती पर चुनावी रण, क्या राजद बचा पाएगी अपना गढ़ या HAM करेगी सेंध; जानें अत्री सीट का समीकरण

Atri Assembly Constituency (अत्री विधानसभा सीट): अत्री विधानसभा सीट पर आरजेडी की मजबूत पकड़ है। यहां से मौजूदा विधायक आरेजडी के अजय यादव हैं। इस बार अत्री सीट पर विधानसभा चुनाव दूसरे चरण में होंगे। आइए जानते हैं कि अत्री सीट का चुनावी और जातीय समीकरण क्या है।

Atri Assembly Constituency (अत्री विधानसभा सीट): अत्री विधानसभा सीट गयाजी जिले में आने वाली बिहार की एक चर्चित सीट है। यह सीट जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंदर आती है। माउंटेन मैन के नाम से मशहूर दशरथ मांझी का गांव गहलौर भी इसी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। अत्री सीट को आरजेडी का मजबूत गढ़ माना जाता है। पिछले चुनाव में भी यह सीट आरजेडी के खाते में गई। यहां के मौजूदा विधायक अजय यादव हैं, जिन्होंने जेडीयू की मनोरमा देवी को हराया था। इस बार के चुनाव में आरजेडी और हम पार्टी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। महागठबंधन के राजद ने वैजयंती देवी को इस सीट से मैदान में उतारा है। वहीं NDA से हम पार्टी ने रोमित कुमार को प्रत्याशी बनाया है। अत्री सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होंगे।

Atri

अत्री विधानसभा सीट

अत्री विधानसभा सीट का चुनावी समीकरण

अत्री विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। साल 1951 में यह सीट अस्तित्व में आई। जिसपर पहली बार 1952 में चुनाव हुए। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी को यह सीट मिली। अत्री सीट पर अब तक कुल 17 बार चुनाव हो चुके हैं। एक समय पर यहां कांग्रेस का दबदबा था। कांग्रेस ने 6 बार इस सीट को अपने नाम किया। लेकिन 1990 के बाद यहां कांग्रेस का कोई विधायक नहीं बना। जिसके बाद राजद ने यहां मजबूत पकड़ बना ली। जिसने अब तक 5 बार इस सीट से जीत हासिल की है। पिछले दो चुनाव में इस सीट पर राजद ने जीत दर्ज की।

End of Feed