Sahebganj Assembly Seat: साहेबगंज सीट पर अलग-अलग पार्टी को आजमाने का रहा है इतिहास, क्या भाजपा का खुलेगा खाता?

Bihar Assembly Election 2025 Sahebganj Seat: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में साहेबगंज सीट पर अलग-अलग पार्टी को आजमाने का रहा है इतिहास, जानिए यहां के चुनावी समीकरण और खास बातें..

Bihar Assembly Election 2025 Sahebganj Seat: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज विधानसभा सीट राज्य की सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक सीटों में से एक मानी जाती है। बाया नदी के किनारे बसा यह इलाका उत्तर में पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी और कल्याणपुर व दक्षिण में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर से घिरा हुआ है।

Sahebganj Assembly Seat

साहेबगंज सीट पर अलग-अलग पार्टी को आजमाने का रहा है इतिहास

यह सीट वैशाली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसमें साहेबगंज प्रखंड के साथ-साथ पारू ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतें शामिल हैं, जिनमें अनादपुर खरौनी, बहदीनपुर, बैजलपुर, चक्की सुहागपुर, चांदकेवारी, डेवरिया (पूर्व एवं पश्चिम), धरफरी, फतेहाबाद, ग्यासपुर, जफरपुर, जयमल डुमरी, कटारू, खुटहीं, मोहब्बतपुर, मोहजम्मा, नेकनामपुर, पांडेह, उस्ती और जालंधर बैठा टोला बिशुनपुर सरैया शामिल हैं।

End of Feed