Raghunathpur Assembly Seat: बिहार चुनाव में रघुनाथपुर में RJD का दबदबा, यादव-मुस्लिम तय करेंगे समीकरण

Bihar Raghunathpur Assembly Election 2025: बिहार में सिवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं क्योंकि यहां से बिहार के चर्चित दबंग नेता रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा शहाब चुनाव लड़ रहा है। जानिए यहां के चुनावी समीकरण और खास बातें...

Bihar Assembly Election 2025 Raghunathpur Seat: बिहार के सिवान स्थित रघुनाथपुर विधानसभा सीट प्रदेश की उन कुछ सीटों में से एक है जो हर चुनाव में राजनीतिक समीकरणों का रुख तय करने की क्षमता रखती है। यह सीट सामान्य श्रेणी की है। इसमें रघुनाथपुर और हुसैनगंज प्रखंडों के साथ-साथ हसनपुरा प्रखंड की पांच ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यह इलाका घाघरा नदी की समृद्ध जलोढ़ समभूमि में बसा है, जहां कृषि आज भी मुख्य आजीविका का आधार बनी हुई है।

Raghunathpur Assembly Seat

यादव-मुस्लिम तय करेंगे समीकरण

विकास कुमार सिंह जेडीयू से ताल ठोंक रहे हैं तो वहीं बिहार के चर्चित दबंग नेता रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब महागठबंधन के उम्मीदवार हैं वहीं राहुल कीर्ति सिंह जनसुराज पार्टी से चुनावी समर में हैं। यहां की उपजाऊ मिट्टी धान, गेहूं और दालों की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती है। सामाजिक रूप से यह एक ग्रामीण क्षेत्र है जहां छोटे-छोटे बाजार, पंचायत राजनीति और पारंपरिक सामाजिक ढांचे का वर्चस्व है।

End of Feed