Bengaluru South Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक की बेंगलुरु दक्षिण सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायर ब्रांड और भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एक बार फिर चुनाव मैदान में है। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस की सौम्या रेड्डी से है। पिछले यानी 20219 के लोकसभा चुनाव में तेजस्वी सूर्या को इस सीट पर 739228 वोट मिले थे। इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को हराया था। कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं और बेंगलुरु साउथ भी हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार है। इस बार तेजस्वी सूर्या अपनी जीत दोहरा पाएंगे कि नहीं, यह देखने वाली बात है। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।
बेंगलुरु साउथ सीट भाजपा का गढ़ है।
इस सीट पर कांग्रेस 6 बार जीती
बेंगलुरु साउथ संसदीय सीट में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ये आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस सीट पर वोटिंग दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को हुई। इस सीट पर 2019 तक 17 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से कांग्रेस को छह बार जीत मिली है। जनता पार्टी तीन बार विजयी हुई। साल 1991 से इस सीट पर भाजपा लगातार विजयी होती रही है। यह सीट शुरुआत में मैसूर राज्य का हिस्सा थी लेकिन 1977 के बाद यह कर्नाटक में शामिल हो गई। पहले इस सीट को बेंगलुरु के नाम से जाना जाता था। कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्री एच हनुमनथप्पा और आर गुंडू राव कांग्रेस के टिकट पर इस टिकट से विजयी हुए हैं।
तेजस्वी ने बीके हरिप्रसाद को हराया
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने फायर ब्रांड नेता तेजस्वी सूर्या को इस सीट से उतारा। इस चुनाव में तेजस्वी ने कांग्रेस उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को 331,192 वोटों के अंतर से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी को इस चुनाव में 408,037 वोट मिले। इससे पहले 2014 के चुनाव में भी कांग्रेस को भाजपा के हाथों शिकस्त मिली। भाजपा उम्मीदवार अनंत कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी नंदन नीलेकनी को हराया।
बेंगलुरु साउथ सीट के उम्मीदवार
- तेजस्वी सूर्या
- सौम्या रेड्डी
- अरुण प्रसाद
- करावली मंजूनाथ
- चेतन चमन
- वटाल नागराज
- रघुपति भट्ट
- केम्पेगौड़ा
- बालाकृष्ण एम
यह भी पढें-सभी एग्जिट पोल बोले-आएंगे तो मोदी ही, दक्षिण भारत में भाजपा का बढ़ा कद
कौन हैं सौम्या
सौम्या रेड्डी कांग्रेस पार्टी का युवा चेहरा हैं। उन्होंने बेंगलुरु में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए काफी काम किया है। वे महिला हैं। उनकी कर्मभूमि बेंगलुरु रही हैं। ऐसे में पार्टी के लिए वह सबसे अच्छी उम्मीदवार हैं। ऐसे में जब बेंगलुरू में पानी की समस्या खड़ी हो रही है तब सौम्या से बेहतर और कोई नहीं हो सकता है। उनके पास बेंगलुरु की अच्छी समझ है, तो वहीं दूसरी राज्य में भले ही कांग्रेस की सरकार है लेकिन बीजेपी इस सीट को लेकर ब्रेफिक है। उसे पार्टी युवा चेहरे के बूते बड़ी जीत की उम्मीद है।
