LIVEपश्चिम बंगाल चुनाव फेज 2 वोटिंग: West Bengal में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, 91.66 % मतदान, 'TMC कम से कम 200 सीटें जीतेगी...' ममता का बड़ा दावा
Paschim Bengal Chunav Phase 2 voting 2026 (पश्चिम बंगाल चुनाव फेज 2 वोटिंग) Vote Percentage Bengal Assembly Election News Hindi News Updates: पश्चिम बंगाल में बुधवार 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत 91.66% रहा वहीं 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनावों में मतदान प्रतिशत 93.19 रहा था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 सीटों पर भी रिकॉर्ड मतदान हुआ है। एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (TMC) चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा (BJP) ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

पश्चिम बंगाल चुनाव फेज 2 वोटिंग: West Bengal में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, 91.66 % मतदान, 'TMC कम से कम 200 सीटें जीतेगी...' ममता का बड़ा दावा
Paschim Bengal Chunav Phase 2 voting 2026 (पश्चिम बंगाल चुनाव फेज 2 वोटिंग) Vote Percentage Bengal Assembly Election Updates:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नादिया, हुगली और पूर्वी बर्धमान के मुकाबलों पर नजर रही। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत 91.66% रहा। दूसरे चरण में जिन 142 सीट पर मतदान हुआ उनमें से तृणमूल कांग्रेस ने 2021 में 123 सीट जीती थीं। इनमें से सबसे चर्चित सीटों में भबानीपुर शामिल है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से है। सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वे भाजपा के मौजूदा विधायक हैं। पहले चरण में 152 सीट पर चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कही ये अहम बात
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'आज़ादी के बाद से पश्चिम बंगाल में पहले और दूसरे चरण में अब तक का सबसे ज़्यादा पोलिंग परसेंटेज-चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व'
पश्चिम बंगाल चुनावों 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में लगभग 91.41 प्रतिशत मतदान दर्ज
'TMC कम से कम 200 सीटें जीतेगी...ममता ने किया बड़ा दावा
पूर्वी वर्धमान में 92.46%, हुगली में 90.34%, नादिया में 90.28% हुआ मतदान
'अगर किसी ने चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की, तो पुलिस ने कार्रवाई की' बोले पश्चिम बंगाल के CEO
दूसरे और अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 89.99% मतदान दर्ज
पश्चिम बंगाल के CEO मनोज अग्रवाल अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे
भवानीपुर में भड़की ममता बनर्जी- 'CRPF लोगों को इस तरह परेशान नहीं कर सकती...'
भवानीपुर में CM ममता बनर्जी ने डाला अपना वोट
'ममता ठाकुर खुद बूथ पर वोटों में धांधली कर रही थीं'
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा, "ममता ठाकुर खुद बूथ पर वोटों में धांधली कर रही थीं। इसी वजह से केंद्रीय बलों ने उस इलाके को खाली कराया और सभी को वहां से हटा दिया। यहां उनकी तैनाती का मकसद भी यही है... 2021 में, ममता ठाकुर और TMC के अन्य नेताओं ने वोटों की लूट की थी। इस बार वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। जवानों ने बूथ को खाली कराया और सभी को वहां से हटा दिया।"
TMC ने बगदा विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय बलों द्वारा मारपीट का आरोप लगाया
'जिस तरह से SIR के ज़रिए लोगों के नाम हटाए गए, उसका बंगाली लोग करारा जवाब देंगे'
छापरा विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार जेबर शेख कहते हैं, "सुबह से ही वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। कुछ छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह शांति से हो रहा है। हमने पहले कभी ऐसा नहीं देखा कि केंद्रीय बल हमारे कार्यकर्ताओं पर इस तरह लाठीचार्ज कर रहे हों। जो हो रहा है, वह अमानवीय है... ISF कोई मायने नहीं रखता... लोग TMC, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ हैं... जिस तरह से SIR के ज़रिए लोगों के नाम हटाए गए, उसका बंगाली लोग करारा जवाब देंगे।"
बेलेघाटा विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार कुणाल घोष ने अपना वोट डालकर कहा- 'हमारा लक्ष्य 100% है'
पश्चिम बंगाल चुनावों 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में, दोपहर 3 बजे तक लगभग 78.68% मतदान दर्ज
Bengal Elections Phase 2 Voting LIVE: गड़बड़ी मिली तो फिर होंगे पुनर्मतदान!
बीजेपी ने आरोप लगाया था कि फालता सीट पर, जहां टीएमसी नेता जहांगीर खान उम्मीदवार हैं, ईवीएम पर टेप लगाया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बंगाल चुनाव आयोग के सीईओ मनोज अग्रवाल ने कहा है कि हम वेबकास्टिंग की फुटेज खंगाल रहे हैं। हमने रिपोर्ट मांगी हैं, ऑब्जर्वर की रिपोर्ट आनी बाकी है। अगर किसी ईवीएम पर अंतर पाया जाता है या फिर टेप पाई जाएगी तो हम फिर मतदान कराएंगे।
Bengal Elections Phase 2 Voting LIVE: दोपहर 1 बजे तक गलसी सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग
पूर्व बर्धमान जिले के गलसी सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। 1 बजे तक इस सीट पर 70.48% वोटिंग हो चुकी है।
Bengal Elections Phase 2 Voting LIVE: बंगाल में 61 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 61.11 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
Bengal Chunav 2026 Live Updates: बंगाल में भयमुक्त चुनाव हो रहे- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार ’’भयमुक्त वातावरण’’ में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात दशकों में देखने को नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार मई को आने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेंगे। पश्चिम बंगाल में 142 विधानसभा सीट के लिए दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है और मिल रही जानकारी के अनुसार भारी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है। बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही हैं उनसे पता चलता है की बंगाल में भारी मतदान हो रहा है। पहले चरण की तरह ही लोग वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे हैं और लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं।’’
Bengal Chunav 2026 Live Updates: सायोनी घोष ने सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर उठाए सवाल
TMC सांसद सायोनी घोष ने अपना वोट डाला और सुरक्षाबलों की तैनाती पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि "हमारा बूथ एक पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आता है और हमेशा शांतिपूर्ण रहा है। दक्षिण कोलकाता और पूरे कोलकाता में मतदान सामान्यतः शांतिपूर्ण होता है, इसलिए आमतौर पर कोई समस्या नहीं होती। लेकिन आज हमने कुछ असामान्य देखा, मतदाताओं से अधिक पुलिसकर्मी अंदर मौजूद थे। यदि 10 लोग वोट डाल रहे हैं, तो उनके सामने लगभग 20 पुलिसकर्मी खड़े हैं। यह आम लोगों में भय पैदा करता है। यदि आपको इतना विश्वास है कि बंगाल आपका है, तो फिर ऐसी युद्ध जैसी स्थिति क्यों बनाई जा रही है? बंगाल भी भारत का हिस्सा है जहाँ चुनाव हो रहे हैं, जैसे अन्य जगहों पर होते हैं। लेकिन यहाँ का अंतर साफ तौर पर आपकी हताशा और निराशा को दर्शाता है।
Bengal Chunav 2026 Live Updates: सुवेंदु अधिकारी की TMC कार्यकर्ताओं से झड़प
भवानीपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी और TMC के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है।