इंडिया गठबंधन की मीटिंग से पहले कांग्रेस ने पंजाब को लेकर कर दिया साफ, सभी 13 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 12, 2023, 07:22 PM IST

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने प्रदेश इकाई को राज्य की सभी 13 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है।

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भले ही झटका लगा है, लेकिन उसके तेवर अभी भी सख्त ही हैं। कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन की मीटिंग से पहले ही पंजाब को लेकर स्पष्ट संदेश दे दिया है। कांग्रेस ने राज्य के नेताओं से पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा है। पंजाब में फिलहाल आप की सरकार है और आप इंडिया गठबंधन में भी शामिल है। इंडिया गठबंधन की मीटिंग 19 दिसंबर को होगी, जिसमें आप के भी शामिल होने की संभावना है।

End of Feed