गुजरात चुनाव: केजरीवाल को बड़ा झटका, अबडासा सीट का प्रत्याशी BJP में हुआ शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 2, 2022, 11:25 AM IST

गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत झोंके हुए है। हालांकि चुनाव से पहले ही उसे झटका लगना शुरू हो गया है। पहले ही सूरत में आप के प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। अब कच्छ में आप के उम्मीदवार ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अरविंद केजरीवाल खुद संभाले हुए हैं गुजरात चुनाव में मोर्चा
  • केजरीवाल के साथ भगवंत मान भी AAP का कर रहे हैं प्रचार
  • केजरीवाल का दावा- AAP बनाएगी गुजरात में सरकार

गुजरात (Gujarat) में आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनाव से पहले ही बड़ा झटका लग गया है। पार्टी के एक उम्मीदवार ने बीजेपी (BJP) के सपोर्ट का ऐलान कर दिया है। मामला कच्छ का है। यहां अबडासा सीट के प्रत्याशी ने बीजेपी उम्मीदवार को सपोर्ट कर दिया है।

gujarat aap (2)

गुजरात में आप के उम्मीदवार ने थामा बीजेपी का दामन

चुनाव से पहले अबडासा में बीजेपी ने बड़ा खेल खेल दिया है। अबडासा से आप के उम्मीदवार वसंत खेतानी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वसंत खेतानी अचानक आप नेताओं के संपर्क से बाहर हो गए और कुछ ही मिनटों बाद पता चला कि वो भाजपा खेमे में आ गए हैं।

End of Feed