'नरेंद्र मोदी एक बार फिर बनें देश के प्रधानमंत्री', बाबरी के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने बयां की चाहत

PM Modi in Ayodhya: इकबाल अंसारी ने कहा है कि पीएम मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनें। इकबाल अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। इसलिए देश की जनता को एक बार फिर पीएम मोदी को मौका देना चाहिए। उनके शासन में समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है।

Ayodhya News: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई को होगा। उससे पहले आज 5 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी का ये पहला अयोध्या दौरा है। इसी बीच राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें।

Iqbal Ansari on PM Modi

इकबाल अंसारी ने पीएम मोदी के लिए कही ये बड़ी बात।

पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल को सराहा

एक्स पर जारी एक पोस्ट में इकबाल अंसारी ने कि कहा, 'पीएम मोदी भाग्यशाली हैं कि उनका चुनाव राम की नगरी से शुरू हो रहा है। उनका दस साल का पीएम पद का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। हम उनके अयोध्या आगमन से बहुत खुश हैं और चाहते हैं कि वह एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें।'

End of Feed