औरंगजेब फैन क्लब...टाटा बाय-बाय खतम! MVA की हार पर BJP का करारा वार

महाराष्ट्र में जीत के बाद बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस और उसके गठबंधन को घेरते हुए कहा कि उनकी विचारधारा को जनता ने नकार दिया है और बीजेपी की विचारधारा को स्वीकार किया है।

MVA Defeat in Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली महायुति की प्रचंड ने पार्टी का हौसला बढ़ा दिया। कांग्रेस और एमवीए की बड़ी हार को लेकर अब बीजेपी ने करारी चोट की है। महाराष्ट्र बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस और उसके गठबंधन को घेरते हुए कहा कि उनकी विचारधारा को जनता ने नकार दिया है और बीजेपी की विचारधारा को स्वीकार किया है।

BJP Mahayuti win

बीजेपी का एमवीए पर करारा हमला

बीजेपी ने इसे लेकर बेहद दिलचस्प ट्वीट किया है। एक्स पर पोस्ट की गई तस्वीर में एक तरफ औरंगजेब के साथ उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी नजर आ रहे हैं, तो दूसरी ओर शिवाजी महाराज के सामने देवेंद्र फडणवीस नमन करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने लिखा है - #AurangzebFanClub टाटा बाय बाय खतम! (बता दें कि टाटा बाय बाय खतम राहुल गांधी के एक पुराने भाषण का एक हिस्सा है जिसका सोशल मीडिया पर पैरोडी में खूब इस्तेमाल होता है।)

End of Feed