CM विष्णुदेव साय ने विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत पर दी बधाई, कांग्रेस पर साधा निशाना

Assembly Elections 2024: बीजेपी को मिली जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। जनता ने बीजेपी पर विश्वास व्यक्त किया है।

Assembly Elections 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजेपी को मिली जीत पर बधाई देते हुए कहा कि आज आये चुनाव परिणाम की अगर समग्रता में बात करें तो, देश भर में जिस तरह की शानदार जीत हमें मिली है, उससे एक बार और स्पष्ट हुआ है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़ कर बोल रहा है। महाराष्ट्र बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण राज्य है। मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी कही जाती है। वहां पर भाजपा को मिली अपार सफलता वास्तव में मोदी की जनहितकारी आर्थिक नीतियों पर भी जनता के भरोसे की मुहर है। यूपी की जनता ने भी यह बताया है कि वहां भी मोदी और योगी के कार्यों के प्रति अपार समर्थन है। राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम भाजपा शासित राज्यों की नीतियों और कार्यों पर जनादेश है। यूपी के अलावा भी बात चाहे बिहार की हो, राजस्थान या पड़ोसी मध्यप्रदेश की, हर जगह भाजपा को अच्छी सफलता मिली है। भारतीय जनता ने पार्टी की झोली भर दी है।

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजेपी को मिली जीत पर दी बधाई

हम झारखंड के जनादेश को विनम्रता से करते है स्वीकार-विष्णुदेव साय

हां! झारखंड का जनादेश हमारी अपेक्षा के अनुकूल नहीं आये। हम वहां के जनादेश को भी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। आज आया जनादेश समग्रता में भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक है। रायपुर दक्षिण का जनादेश कहीं न कहीं आगामी निकाय चुनाव की सफलता का संकेत भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी राजधानी की सीट मुख्यतया समूचे प्रदेश का प्रतिनिधि सीट होती है। राजधानी में प्रदेश में हर कोने से लोग आ कर बसे होते हैं। इस परिणाम ने निकाय चुनाव के प्रति भी हमें और अधिक आशान्वित किया है। माननीय मोदी जी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, अमित शाह जी और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। राजग गठबंधन के सभी नेताओं को भी बधाई। मतदाताओं को धन्यवाद। अभिनंदन है।

End of Feed