केरल, पुडुचेरी और असम में थमा चुनाव प्रचार, 296 सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग; कब आएगा परिणाम?

देश के दो राज्यों असम, केरल और एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों से जुड़ा प्रचार अभियान मंगलवार की शाम समाप्त हो गया। यहां 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे और इसके बाद 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए जारी जोरदार और हाई-वोल्टेज प्रचार अभियान मंगलवार शाम समाप्त हो गया। इसके साथ ही तीनों क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है और अब उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कैद होने जा रही है। इन सभी जगहों पर गुरुवार को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। मतगणना चार मई को होगी।

assam-kerala-puducherry-election-2026

वोटिंग सांकेतिक फोटो-Istock

असम में 126 सीटों पर चुनाव

असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान गुरुवार को एक ही चरण में होगा। असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 5.75 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 64 है। राज्य की 15वीं विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।

End of Feed