Assam Election: मतदान से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस को मिला तगड़ा झटका; इस उम्मीदवार ने आरोप लगाकर छोड़ी पार्टी

असम में वोटिंग से महज कुछ घंटे पहले कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन दैमरी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस पर जनजातीय नेताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।

Assam Election 2026: आज 9 अप्रैल को असम विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है लेकिन मतदान शुरू होने के महज कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। उदलगुड़ी (Udalguri) विधानसभा सीट से कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार सुरेन दैमरी ने वोटिंग से 24 घंटे पहले पार्टी छोड़ने और चुनावी दौड़ से हटने का सनसनीखेज ऐलान कर दिया।

Udalguri Congress Candidate Suren Daimari

उदलगुड़ी में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं (फाइल फोटो | PTI)

सुरेन दैमरी ने लगाए गंभीर आरोप

बुधवार को मीडिया के सामने अपनी व्यथा रखते हुए सुरेन दैमरी ने कांग्रेस नेतृत्व पर उपेक्षा और विश्वासघात के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस में रहने का अब कोई फायदा नहीं है। पार्टी केवल एक विशेष समुदाय के हितों के लिए काम कर रही है और मेरे जैसे अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों की पूरी तरह अनदेखी की गई है।" दैमरी ने दावा किया कि टिकट मिलने के बाद पार्टी ने उन्हें प्रचार में कोई सहयोग नहीं दिया और बार-बार फोन करने के बावजूद बड़े नेताओं ने उनसे बात तक नहीं की।

End of Feed