सचिन पायलट पर कौन रख रहा था खुफिया नजर? 'गहलोत सरकार ने फोन को किया था ट्रैक'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2023, 11:04 PM IST

Lokesh Sharma Big Claim: अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने दावा किया है कि सचिन पायलट की गतिविधियों और उनके फोन को ट्रैक किया जा रहा था। शर्मा के दावों से सियासी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को उन्होंने कांग्रेस की हार के लिए गहलोत को जिम्मेदार ठहराया था।

Rajasthan Chunav Result News: राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 2020 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की बगावत से पहले और उस दौरान पायलट की गतिविधियों और फोन को गहलोत नीत सरकार द्वारा ‘ट्रैक’ किया गया था।

Ashok Gehlot's OSD Lokesh Sharma

लोकेश शर्मा के दावों से सियासी महकमे में मचा हड़कंप।

गहलोत और पायलट की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

आरोपों पर कांग्रेस नेता गहलोत और पायलट या उनके सहयोगियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शर्मा को राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट से वंचित कर दिया गया था और चुनाव में पार्टी की हार के लिए वह गहलोत पर निशाना साध रहे हैं। लोकेश शर्मा ने कहा कि अगर पिछले साल सितंबर की घटनाएं नहीं होतीं, जब विधायक दल की बैठक को गहलोत के वफादारों ने नहीं होने दिया था और कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने उस एजेंडे को पूरा किया होता जिसके लिए वे आए थे, तो राजस्थान में तस्वीर इससे कुछ अलग होती। कांग्रेस नेतृत्व नेतृत्व परिवर्तन करना चाहता था और पायलट को मुख्यमंत्री बनाना चाहता था। उन्होंने कहा कि गहलोत और पायलट के बीच मतभेदों ने पार्टी की संभावनाओं को "नुकसान" पहुंचाया।

End of Feed