बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी- रमेश बिधूड़ी पर भड़के अरविंद केजरीवाल, आतिशी पर दिया है विवादित बयान

बिधूड़ी के लिए सार्वजनिक बयानों को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है। पिछले साल की शुरुआत में लोकसभा सत्र के दौरान बहुजन समाज पार्टी के तत्कालीन सांसद दानिश अली पर की गई टिप्पणी के लिए बिधूड़ी की व्यापक निंदा हुई थी। उनके व्यवहार को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के पास भेजा गया था।

दिल्ली में भले ही अभी तक विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माहौल देखकर ऐसा लग रहा है कि कल ही चुनाव हो। विवादित बयानों के बाढ़ आए हुए हैं। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। रमेश बिधुड़ी, दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। रमेश बिधूड़ी के बयान पर अब आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने हमला बोला है।

arvind kejriwal pti

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल

End of Feed