लोकसभा चुनाव में AAP का क्या होगा? 'केजरीवाल की गिरफ्तारी से मिलेगा फायदा', समझें समीकरण

Delhi News : आम आदमी पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव में क्या होगा? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है, लेकिन क्या वाकई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का AAP को फायदा चुनावी नतीजों में होने वाला है? दरअसल दिल्ली की मंत्री आतिशी ने ये बड़ा दावा किया है।

Kejriwal Arresting Impact on Lok Sabha Election: अरविंद केजरीवाल जेल में हैं और आम आदमी पार्टी का लोकसभा चुनाव में क्या होगा, ये सवाल अब भी बरकरार है। केजरीवाल की पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके हैं। हालांकि केजरीवाल की पार्टी को इस बात का भरोसा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी को चुनावी फायदा होगा।

Arvind Kejriwal Arresting Impact on Lok Sabha Election For Aam Aadmi Party

आम आदमी पार्टी को चुनाव में फायदा होगा या नुकसान?

या फिर निकल जाएगी आम आदमी पार्टी की हवा?

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर राजनीति में आए अरविंद केजरीवाल खुद भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी से क्या आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी या फिर AAP की हवा निकल जाएगी? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि चुनाव में केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा विपक्षी दलों और सत्ताधारी भाजपा दोनों ही तरफ से उठाया जा रहा।

End of Feed