मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य... लोकसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने की '10 गारंटी' की घोषणा; जानें क्या है खास

AAP Manifesto : अरविंद केजरीवाल ने AAP की घोषणापत्र का ऐलान किया, उन्होंने इस दौरान कहा कि, 'आज हम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' की घोषणा करने जा रहे हैं। मेरी गिरफ्तारी के कारण इसमें देरी हुई लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं।

AAP Manifesto for Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर वादों का ऐलान किया है। उन्होंने ‘केजरीवाल की गारंटी’ की घोषित की और कहा कि 10 कार्यों पर युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा।

Kejriwal Ki 10 guarantee

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने किए ये 10 वादे।

'केजरीवाल की 10 गारंटी' की खास बातें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'आज हम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' की घोषणा करने जा रहे हैं। मेरी गिरफ्तारी के कारण इसमें देरी हुई लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं। मैंने INDIA गठबंधन के बाकी लोगों के साथ इस पर चर्चा नहीं की है।' उन्होंने कहा कि यह एक गारंटी की तरह है जिससे किसी को कोई समस्या नहीं होगी, मैं यह गारंटी लेता हूं कि इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने के बाद, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि ये गारंटी लागू हो।

End of Feed