BJP ने तय कर लिए यूपी की बची सीटों पर नाम! मेरठ से अरुण गोविल या कुमार विश्वास, बृजभूषण की सीट पर होगा खेला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 08:24 AM IST

BJP UP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी में मेरठ लोकसभा सीट से कुमार विश्वास या अरुण गोविल को टिकट मिल सकता है। वहीं बृजभूषण सिंह की सीट कैसरगंज से उनकी पत्नी या बेटे को उतारने की तैयारी चल रही है। हालांकि, BJP ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

BJP UP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की बची 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए BJP ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को दिल्ली में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें यूपी की बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सबसे ज्यादा मंथन मेरठ और बृजभूषण सिंह की सीट कैसरगंज को लेकर हुआ। सामने आया है कि बृजभूषण की सीट से इस बार प्रत्याशी बदल सकता है, वहीं मेरठ से अभिनेता अरुण गोविल या फिर कुमार विश्वास को उतारा जा सकता है।

BJP List 2024

यूपी की 25 सीटों के लिए BJP में मंथन जारी

वहीं, यूपी की बाराबंकी सीट पर भी बीजेपी आलाकमान नया चेहरा उतारने की तैयारी में जुट गया है। पहले पार्टी ने यहां उपेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। सूत्रों के मुताबिक, NDA की सहयोगी दल अपना दल (एस) को उसकी पुरानी सीट मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीट ही दी जाएंगी।

End of Feed