Amit Shah Ramnagar Rally: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रामनगर, बेतिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तंज कसा हमला बोला। मतगणना के दिन की 'क्रोनोलॉजी' समझाते हुए अमित शाह ने कहा कि 14 तारीख तो विपक्षी पार्टियों का सफाया हो जाएगा।
रामनगर की रैली में बोलते अमित शाह (स्क्रीनग्रैब : ANI)
शाह ने समझाई 'क्रोनोलॉजी'
आज बेतिया के रामनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा हुई। जिसमें वह जनता को संबोधित करते हुए कहा कि "आज बिहार में पहले चरण का मतदान हो रहा है,दूसरे चरण का मतदान 11 तारीख को होगा। मैं पूरे बिहार में घूमता हुआ रामनगर आया हूं।" इसके बाद शाह ने मौजूद जनता पूछा कि "रामनगरवालो जानना चाहते हो कि 14 नवंबर को क्या नतीजा आएगा?" फिर उन्होंने कहा कि "14 तारीख को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी, 11 बजते-बजते राहुल और लालू की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा..." जिसके बाद वे बोले कि मोदी जी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
पहले भी कर चुके हैं हमला
यह बयान उस माहौल में आया है जब बिहार में दो चरणों में मतदान हो रहा है। पहला चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों वोटिंग हो रही है। सभी सीटों की मतगणना 14 नवंबर को होगी। इससे पहले भी अमित शाह ने दरभंगा और पश्चिम चंपारण की रैलियों में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा था कि लालू-राबड़ी के शासन में बिहार को जंगल राज का सामना करना पड़ा था, जिसे NDA ने खत्म किया है।
आज कई नेताओं का भविष्य दांव पर
शाह के इस बयान को चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें मतदाताओं को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि NDA की जीत तय है और विपक्ष को समर्थन देना व्यर्थ होगा। यह बयान चुनावी माहौल को और गर्म करने वाला है, खासकर तब जब तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी जैसे कई बड़े नेताओं के भविष्य का फैसला आज होना है।
