अमित शाह Exclusive Interview: रेवंत रेड्डी की गिरफ्तारी के सवाल पर बोले अमित शाह, ये फर्जी वीडियो फैलाने से पहले सोचना चाहिए था

Amit Shah Exclusive Interview: टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके फर्जी वीडियो मामले पर उनसे खास बातचीत की। पढ़ें इस पर अमित शाह ने क्या कुछ कहा।

Amit Shah Exclusive Interview: हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आरक्षण को लेकर एक फर्जी वीडियो वायरल हुआ। इस फर्जी वीडियो के जरिए यह भ्रम फैलाने की कोशिश की गई थी कि उन्होंने (अमित शाह) एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण हटाने की बात कही है। इस मुद्दे पर टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की, जिस पर अमित शाह ने खुलकर जवाब दिया और उन्होंने फर्जी वीडियो फैलाने वाले लोगों को करारा जवाब दिया।

Amit Shah Exclusive Interview

गृह मंत्री अमित शाह।

फर्जी वीडियो वायरल होने पर क्या बोले अमित शाह?

जब गृह मंत्री अमित शाह से पूछा गया कि आपका एक फर्जी वीडियो वायरल हुआ था, तब गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोई भी वीडियो अपने आप एडिट नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मैंने तो नहीं सुना कि ऐसी कोई टेक्नोलॉजी आई है, जिससे अपने आप वीडियो एडिट हो जाएगा। अमित शाह ने कहा कि जानबूझकर ऐसा किया गया है और ये तो जांच का विषय है पुलिस जांच करेगी, जांच में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने परोक्ष रूप से विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि फिर कहेंगे, हमारे ऊपर एजेंसियां आ गई, ये आ गया वो आ गया और रोने लगेंगे, तो भाई वीडियो एडिट क्यों किया।

End of Feed