देश के 15 लाख करोड़ लेकर भागने वाले न ठाकुर, न ब्राह्मण...सारे भगोड़े गुजरात से; बलिया से सपा उम्मीदवार के बिगड़े बोल

SP Candidate from Ballia Sanatan Pandey: उत्तर प्रदेश की बलिया लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सनातन पांडे ने कहा कि इस देश के 15 लाख करोड़ रुपये हड़प कर कुछ पूंजीपति बाहर भाग गए हैं। ये सभी भगोड़े गुजरात से हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चट्टे-बट्टे हैं।

SP Candidate from Ballia Sanatan Pandey: उत्तर प्रदेश की बलिया लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सनातन पांडे ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। बलिया के कांग्रेस भवन में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सनातन पांडे ने कहा, देश छोड़कर भागने वाले सभी भगोड़े गुजरात से हैं और वे किसी न किसी रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित हैं। सनातन पांडे ने कहा, जो भी भगोड़े हैं वे न तो ठाकुर हैं, न ब्राह्मण, यादव और मुस्लिम हैं। वे सभी गुजरात से हैं और प्रधानमंत्री के चट्टे-बट्टे हैं।

Sanatan Pandey

बलिया से सपा उम्मीदवार सनातन पांडेय

सनातन पांडे ने कहा, इस देश के 15 लाख करोड़ रुपये हड़प कर कुछ पूंजीपति बाहर भाग गए हैं। इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर सभी को खींचकर वापस लाया जाएगा। इन 15 लाख करोड़ रुपये से किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। बेरोजगारों को 1 लाख रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

End of Feed