केजरीवाल का ऐलान, हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेंगे, कहा- मुझे सलाखों के पीछे डालना चाहती है बीजेपी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 29, 2024, 06:59 AM IST

केजरीवाल की यह घोषणा इस ऐलान के कुछ दिनों बाद आई है कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पंजाब में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के हिस्से के रूप में लड़ा जाएगा। केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में अपनी पार्टी की बदलाव जनसभा में कहा, आज लोगों को केवल एक ही पार्टी पर भरोसा है, वह है आप। एक तरफ उन्हें पंजाब दिखता है और दूसरी तरफ दिल्ली में हमारी सरकार. आज हरियाणा एक बड़ा परिवर्तन चाह रहा है। दिल्ली और पंजाब में लोगों ने पहले यह बड़ा बदलाव किया और अब वहां के लोग खुश हैं।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं

केजरीवाल की यह घोषणा इस ऐलान के कुछ दिनों बाद आई है कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पंजाब में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हम हरियाणा में अगली सरकार बनाएंगे और इसे देश का नंबर 1 राज्य बनाएंगे। इस कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा एक बड़े बदलाव की तलाश में है क्योंकि राज्य के लोग यहां शासन करने वाली सभी पार्टियों से तंग आ चुके हैं।

End of Feed