कैलाश गहलोत के इस्तीफे से AAP ने खोया जाट चेहरा, बाहरी दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में केजरीवाल की पकड़ हो सकती है ढीली

कभी केजरीवाल सरकार में कद्दावर मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने AAP को छोड़ दिया है। केजरीवाल के बाद आतिशी सरकार में भी कैलाश गहलोत के पास कई अहम मंत्रालय थे, लेकिन अनदेखी के कारण वो पिछले कुछ समय से नाराज चल रहे थे।

दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत के इस्तीफे से आम आदमी पार्टी ने रविवार को पार्टी का चर्चित जाट चेहरा खो दिया। माना जा रहा है कि उनके इस्तीफे से फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं को 1000 रुपये मासिक मानदेय देने की आप सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रभावित हो सकती है। गहलोत, आतिशी सरकार में परिवहन, गृह, आईटी, प्रशासनिक सुधार और महिला एवं बाल विकास जैसे विभाग संभाल रहे थे।

kailash gehlot

कैलाश गहलोत दे चुके हैं आप से इस्तीफा (फोटो- @electkailashgahlot)

End of Feed