AAP का आरोप, उपराज्यपाल ने दिया मतदान में बाधा डालने का निर्देश; कह दी ये बड़ी बात

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से पहले, एक्स पर एक पोस्ट में आतिशी ने लिखा कि जानकारी मिली है कि आज दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस को उन इलाकों में मतदान धीमा करने का आदेश दिया है, जहां पर बड़ी संख्या में इंडी गठबंधन के मतदाता हैं।

Delhi Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को उन इलाकों में मतदान में बाधा डालने का आदेश दिया है, जहां पर इंडी गठबंधन के समर्थक हैं।

Delhi Lok Sabha Election 2024

उपराज्यपाल ने दिया मतदान में बाधा डालने का निर्देश- आतिशी

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से पहले, एक्स पर एक पोस्ट में आतिशी ने लिखा कि जानकारी मिली है कि आज दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस को उन इलाकों में मतदान धीमा करने का आदेश दिया है, जहां पर बड़ी संख्या में इंडी गठबंधन के मतदाता हैं, ताकि लोगों को वोट डालने में परेशानी हो। प्रशासन द्वारा भाजपा को जिताने का ऐसा कोई भी प्रयास अवैध, अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। और मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा और ऐसे किसी भी प्रयास को रोकेगा।

End of Feed