AAP का आरोप-बांसुरी स्वराज ने अदालत में लड़ा भ्रष्टाचारी का केस, BJP नेता ने किया पलटवार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 4, 2024, 10:21 AM IST

​​दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि बांसुरी स्वराज ने बार-बार अदालत में भगोड़े ललित मोदी का बचाव किया है, जो करोड़ों रुपये का गबन करके भागा है।

AAP vs BJP: आम आदमी पार्टी नई दिल्ली से लोकसभा के लिए भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज पर हमला बोला है। आप ने कहा कि अदालत में देश-विरोधी ताकतों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बांसुरी को माफी मांगनी चाहिए। इस पर पलटवार करते हुए बांसुरी स्वराज ने आप के उम्मीदवार पर सवाल उठाया। उन्होंने आप पर सवाल उठाया और दावा किया कि राजेंद्र नगर में उम्मीदवार को उसके ही कैडर ने पीटा था।

Atishi

आतिशी का बांसुरी स्वराज पर आरोप

आतिशी ने कहा, बांसुरी ने ललित मोदी का बचाव किया

रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, बांसुरी ने बार-बार अदालत में भगोड़े ललित मोदी का बचाव किया है, जो कई करोड़ रुपये का गबन करके देश से भाग गया था। उन्होंने ललित मोदी के पासपोर्ट मामले में 2012 से 2014 तक निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लगातार ललित का बचाव किया था।

ललित मोदी को लेकर बनाया निशाना

आतिशी ने कहा कि डिवीजन बेंच का आदेश आने से पहले ललित मोदी अपना पासपोर्ट लेकर भाग गए और वापस नहीं लौटे। ललित मोदी ने एक ट्वीट के जरिए बांसुरी स्वराज को उनका केस लड़ने के लिए धन्यवाद भी दिया था। आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि मणिपुर हिंसा के दौरान जब दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया तो बांसुरी सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के साथ खड़ी थीं। उन्होंने कहा कि अब वह नई दिल्ली में महिलाओं के पास जाएंगी और उनसे वोट मांगेंगी।

End of Feed