'A से अपहरण, F से फिरौती, R से रंगदारी', PM मोदी बोले- RJD मेंबर्स 'जंगलराज पाठशाला' में करते हैं पढ़ाई

Bihar Chunav 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राजद सदस्य 'जंगलराज पाठशाला' में पढ़ाई करते हैं, जहां उन्होंने A से अपहरण, F से फिरौती, R से रंगदारी सीखा। उन्होंने कहा, "राजद के लोग 'जंगलराज पाठशाला' से पढ़े हैं, जो 'A से अपहरण', 'Aa से अत्याचार' सिखाती है।

Bihar Chunav 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भागलपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद सदस्य 'जंगलराज पाठशाला' में पढ़ाई करते हैं, जहां उन्होंने A से अपहरण, F से फिरौती, R से रंगदारी सीखा। उन्होंने कहा, "राजद के लोग 'जंगलराज पाठशाला' से पढ़े हैं, जो 'A से अपहरण', 'Aa से अत्याचार' सिखाती है। राजद के लोग केवल 'F से फिरौती' और 'R से रंगदारी' समझते हैं। उनकी स्कूल P से परिवारवाद, G से घोटाला सिखाती है। राजद का ककहरा है कट्टा, क्रूरता, कुशासन, कुसंस्कार, भ्रष्टाचार और कुशासन...।

PM Modi in Bhagalpur

पीएम मोदी ने भागलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया (फोटो साभार: @BJP4India)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने लालू यादव के परिवार और राहुल गांधी के परिवार को दो "सबसे भ्रष्ट परिवार" करार दिया। उन्होंने कहा, "आप कल्पना कीजिए कि अगर बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार और देश का सबसे भ्रष्ट परिवार, जो जमानत पर बाहर है। ये दोनों अगर सत्ता में होते, तो ये पैसे बहनों के खाते में नहीं, ये कांग्रेस और राजद के नेताओं की तिजौरी में पहुंच जाते।''

End of Feed